फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़कड़ाती ठंड में महिला ने सड़क पर जन्मा बच्चा

Sun, 25 Jan 2015 12:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पहाड़ों में स्वास्थ सेवा की सेहत कितनी नासाज है इसका उदाहरण शनिवार को तब देखने को मिला जब एक गर्भवती महिला ने अस्पताल से कुछ ही दूरी पर सड़क पर बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने अस्पताल जाकर मदद मांगनी चाही तो दिन के सवा दस बजे भी वहां कोई नहीं मिला। प्रतापनगर ब्लॉक में उपली रमोली के दीनगांव की सीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे 108 सेवा से लंबगांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे।

लंबगांव पहुंचने पर वाहन से उतार कर प्रसूता को दो सौ मीटर दूर स्थित अस्पताल ले जाया जा रहा था कि इसी दौरान उसने जीआईसी गेट पर बच्चे को जन्म दे दिया। महिला के ससुर शांति लाल मदद के लिए अस्पताल गए, लेकिन वहां कोई कर्मचारी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैरहाजिर कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उसके बाद परिजन महिला और नवजात को 108 सेवा से करीब 21 किमी दूर प्रतापनगर पीएचसी ले गए। वहां मौजूद स्टाफ नर्स ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद घर भेज दिया।

लंबगांव स्थित अस्पताल में कर्मचारियों की गैरहाजिरी की बाबत जब सीएमओ डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर से पूछा गया तो उनका कहना था कि जो भी डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं रहते हैं, उन्हें जल्द तलब कर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, अस्पताल में प्रसूता को कोई मदद नहीं मिलने पर संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक विक्रम नेगी ने बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ से व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें