फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत

Sat, 07 Jun 2025 01:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग्जरी कार की टक्कर से घायल कालसी निवासी महिला पूनम (43) पत्नी जग्गू ने दुर्घटना के तीसरे दिन अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार विकासनगर क्षेत्र के किसी व्यापारी की बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चार जून को कालसी की इंद्रा कॉलोनी निवासी जग्गू (45) और उनकी पत्नी पूनम (43) बाइक से फतेहपुर की ओर जा रहे थे। जीआईसी फतेहपुर के पास एक लग्जरी कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार को पूनम की मौत हो गई।
थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पति की कालसी ब्लॉक के पास चाय की दुकान है। बताया कि कार विकासनगर क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें