फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: अस्पताल में वृद्धा का खून से सना चेहरा देख गश खाकर गिरी महिला, मौत 

Thu, 16 May 2019 10:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : social media
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में अस्पताल लाई गई घायल वृद्धा का खून से लथपथ चेहरा देखकर एक महिला गश खाकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह तहसीलदार वीसी पंत ने कोतवाली पुलिस को स्टांप वेंडर के फड़ पर एक वृद्धा के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। वृद्धा का चेहरा सूजा था। चेहरे पर जगह-जगह चोट के निशान थे।

विज्ञापन


खून सूखकर चेहरे पर जम गया था। पुलिस ने वृद्धा को ई-रिक्शे से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जिस समय अस्पताल कर्मी वृद्धा को लेकर इमरजेंसी में ले जा रहे थे, उसी दौरान मोहल्ला महेशपुरा निवासी रोशन जहां (42) बेटी अलीशा (19) को दवाई दिलाने के लिए पति के साथ अस्पताल आई हुई थी। इसी दौरान बुरी तरह से जख्मी वृद्धा का चेहरा देखकर वह गश खाकर गिर पड़ी।

Trending Videos
विज्ञापन

महिला के दो बेटे और दो बेटियां हैं

अस्पताल के स्टाफ ने उसे इमरजेंसी में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने रोशन जहां को मृत घोषित कर दिया। तसल्ली न होने पर मृतका का पति और बेटी उसे एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। मृतका का पति प्लंबर है। महिला के दो बेटे और दो बेटियां हैं।

उधर, मरणासन्न हालत में मिली वृद्धा की पहचान नहीं हो सकी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तहसील गेट के बाहर बेल का जूस बेचने वाले बाबा ने बताया कि उक्त वृद्धा 10-12 वर्षों से काशीपुर की सड़कों पर देखी जा रही हैं। वह भीख मांगकर अपना भरण पोषण करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें