फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: महिला ने फंदा लगाकर  की आत्महत्या, पति होमगार्ड में तैनात, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 Jul 2026 09:29 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मसूरी शहर के लाइब्रेरी–किंग्रेग मार्ग स्थित हुसैनगंज क्षेत्र में एक महिला ने घर के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर रात फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतका के पति होमगार्ड में तैनात हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था और उनकी शादी को अभी सात वर्ष पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे मामलों में नियमानुसार प्रशासन की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कराई जाएगी। कहा महिला ने अपनी चुनरी से फंखे से लटक कर अपनी जान दी है।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से तलाशी में फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लेकिन जांच जारी है, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है तथा परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: ऑरेंज अलर्ट, रुद्रप्रयाग में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, यमुनोत्री हाईवे फिर मलबे से बाधित
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें