एनजीओ चलाने वाली महिला रुद्रप्रयाग में हॉस्पिटल के सामने स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई। बताया गया कि उक्त महिला सरस्वती देवी गमनी गांव की है और जमीन विवाद को लेकर वह टावर पर चढ़ी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते मौक पर पुलिस बल तैनात है। बताया गया कि उक्त महिला गांव में एक एनजीओ चलाती थी। जिसके लिए प्रशासन ने उसे अस्‍थायी रूप से जमीन मुहैया कराई थी। टाइम लिमिट पूरी होने पर जिले के पूर्व जिलाधिकारी राघव लंगर ने लैंड परमिशन कैंसिल कर दिया था। इसी का विरोध करते हुए महिला शुक्रवार को टावर पर चढ़ गई।