फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पुष्पा की बातों में आकर आठ पूर्व सैनिकों ने लुटा दी अपनी कमाई, जालसाज महिला को ढूंढ रही दून पुलिस

Wed, 27 Sep 2023 02:07 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पुष्पा ने खुद को सचिवालय में तैनात बताया था। कहा था कि वह एनजीओ भी चलाती है।उसने उपनल और सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही। पुष्पा की बातों में आकर आठ  पूर्व सैनिकों ने 17 लाख 11 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालसाज महिला ने खुद को सचिवालय में तैनात बताकर आठ पूर्व सैनिकों से नौकरी के नाम पर 17 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व सैनिकों को उपनल और सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी का झांसा दिया गया था।

एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि राकेश चंद्र निवासी बड़ोवाला शिमला बाईपास ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अधोईवाला में रहने वाली पुष्पा शाह ने उनसे गत वर्ष नवंबर में मुलाकात की थी। पुष्पा ने खुद को सचिवालय में तैनात बताया था। कहा था कि वह एनजीओ भी चलाती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दुस्साहस: युवक ने महिला पर फेंका लाल रंग का तरल पदार्थ, बोला-साथ नहीं चलोगी तो तेजाब भी है मेरे पास
विज्ञापन


उसने उपनल और सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही। पुष्पा की बातों में आकर राकेश चंद ने उसे नौकरी के नाम पर 17 लाख 11 हजार रुपये दे दिए। इस रकम में दरबान सिंह, किशोर सिंह, गजेंद्र सिंह, लाल सिंह, अरविंद सिंह, भगवत सिंह, यशवीर सिंह आदि का भी हिस्सा था। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें