फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चुनाव आयोग का अधिकारी बताकर महिला बीएलओ से 1.06 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के बीएलओ से एक युवक ने खुद को चुनाव आयोग का अधिकारी बताकर 1.06 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के मुताबिक घटना नौ जनवरी की है। पीड़िता बीएलओ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जीएमवीएन की कर्मचारी हैं। उन्हें कुछ दिन पहले बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके पास एक युवक का कॉल आया। वह खुद को चुनाव आयोग का अधिकारी बता रहा था। उसने बीएलओ रहते कितना काम किया गया है, इसकी जानकारी मांगी। उसकी ओर से एक एक्सेस कोड भी भेजा गया। इसके कुछ समय बाद ही उनकी सिम बंद हो गई। जब सिम दोबारा खुलवाने गईं तो बताया गया कि यह नंबर दूसरे के नाम से हो गया है। इसके बाद बैंक गईं तो पैसे कटने की जानकारी मिली। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें