- बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत व कविताएं प्रस्तुत कर सभी को किया आकर्षित
देहरादून। श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में संचालित स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केंद्र में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत व कविताएं प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित किया। सैनिकों के सम्मान में गीत गाए तो खूब तालियां बजीं। कार्यक्रम अध्यक्ष एके कौल, पुनीत सहगल व संजय भाटिया ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित करते हुए स्मृतिचिह्न दिए। ब्रिगेडियर मेहता ने सेना के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा की और उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रभक्ति का संचार किया। कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि सैनिक देश की रक्षा करने के साथ आंतरिक विपदाओं में भी सहयोग करते हैं। मंच का संचालन गुलशन माकिन ने किया। इस अवसर पर केके सहगल, सुभाष माकिन, पारुल विश्नोई, गुलशन माकिन, हरीश कोहली, कीमत गुलाटी, भूषण भाटिया, रवींद्र माकिन, जेसी पांडे, डीके बंसल आदि मौजूद रहे।