महिला ने पति व ससुर पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की हैं। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
सोमवार को रेशमा निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर गंभीर हालत में थाने पहुंची। रेशमा का कहना था कि उसकी शादी कई साल पहले नंहेड़ा अनंतपुर गांव में हुई थी।
जिसके बाद अक्सर छोटी-छोटी बातों पर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। महिला का आरोप है कि सोमवार को पारिवारिक कलह के चलते पति व ससुर ने धारादार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पीड़िता ने इस आशय से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर एसआई मनोज मामगई का कहना है कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।