फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 40 लाख की साइबर ठगी में चंडीगढ़ से महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iखुद को सरकारी अधिकारी बताती थी महिला, अमेरिका के मोबाइल नंबर का करती थी इस्तेमाल
विज्ञापन

I

Iउसके खातों में दो माह में लाखों का हुआ है लेनदेनI
Iउत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक महिला आरोपी चरणजीत कौर को शुक्रवार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। यह धोखाधड़ी एक अंतरराज्यीय गिरोह ने की, जिसमें शामिल मुख्य महिला आरोपी को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।I
विज्ञापन

Iएसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि इस ठगी की शिकायत देहरादून निवासी महिला ने मई 2025 में दर्ज कराई थी। उन्हें व्हाट्सएप पर अमेरिका के नंबर से एक महिला ने संपर्क किया और खुद को सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताया। उस महिला ने अपने व्हाट्सएप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पीड़िता का भरोसा जीता था। उन्हें स्वर्ण का व्यवसाय करने के लिए कच्चे माल की खरीद का झांसा दिया और बहाने से लाखों रुपये ट्रांसफर करवाती गई। पीड़िता को झांसे में लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर, फर्जी पहचान और अन्य तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल किया था। इस तरह पीड़िता के दिमाग पर इतना नियंत्रण कर लिया गया कि उन्हें उस समय एहसास ही नहीं हुआ कि वह एक सुनियोजित साइबर धोखाधड़ी का शिकार बन रही हैं। एसएसपी ने बताया कि चरणजीत पंजाब के मोहाली की रहने वाली है। उससे चार मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, एक आधार कार्ड और तीन डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी को डीएसपी अंकुश मिश्रा की टीम ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि धोखाधड़ी के लिए वह फर्जी बैंक खाते भी खोलती थी। इन खातों में मई से जून 2025 के बीच लाखों रुपये का लेनदेन पाया गया है। इसके अलावा गुजरात, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में भी उसके बैंक खातों के खिलाफ मामले दर्ज हैं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें