प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़नी शुरू हो गई और कुछ ही देर बाद महिला और बच्चे की मौत हो गई। काफी देर बाद नर्स ने मामले की सूचना परिजनों को दी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इससे आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गए।
कुछ लोगों ने मध्यस्थता कर मृतका के परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया तो परिजन शव लेकर चले गए। यह भी चर्चा है कि परिजनों को कार्रवाई न करने के लिए कुछ रकम भी दी गई । गरीब परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।