भिलंगना ब्लाक के बासर पट्टी के खवाड़ा में आपसी रंजिश में गांव के चार लोगों ने पुरुष एवं महिला पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों के सिर पर चोटें आने के साथ ही पांव भी फैक्चर हो गए हैं। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
खबाड़ा निवासी चंद्रदीप 29 अप्रैल को किसी काम से अपने पडोसी पार्वती देवी के घर आया हुआ था। इनते में गांव के चार लोगों ने पार्वती के घर में घुस कर चंद्रदीप पर जानलेवा हमला कर दिया। लेकिन पार्वती के बीच बचाव करने के कारण किसी तरह चंद्रदीप की जान बच पाई।
इस घटना में चंद्रदीप के दोनों पांव की हड्डियां, सिर पर चोटें के साथ ही पार्वती के कमर, सिर, पांव पर गंभीर चोटें आई। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने 108 सेवा की मद्द से जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया। चंद्रदीप के सिर पर 27 टांके, दोनों पांव पर प्लास्टर किया गया है। लेकिन पांव की हड्डियां ज्यादा टूटने से देहरादून के लिए रेफर किया गया है।
जबकि पार्वती के पांव पर प्लास्टर समेत अन्य घाव आए हैं। अस्पातल में भर्ती चंद्रदीप ने बताया कि गांव के उत्तम लाल, राकेश लाल, रमेश लाल, टंखी लाल ने साजिशन हमला किया है। बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ पटवारी चौकी ढालगांव में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की। इस संबंध में राजस्व उपनिरीक्षक हरिकृष्ण कोहली ने बताया कि पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर प्रकरण की जांच शुरू की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।