फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ममेरे भाई पर लगाया महिला ने छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने ममेरे भाई पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मामा का अपने बेटे के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। गत 19 अगस्त को वह कोर्ट मे मामा की गवाही के बाद उन्हें दवाई देने के लिए गई थी। इस दौरान महिला के मामा के बेटे ने महिला का हाथ पकड़ लिया और उनके साथ छेड़खानी की। युवक ने महिला को धमकाया कि यदि उसने अपने मामा का साथ दिया तो वह उसे जान से मार देगा। महिला का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार वह उसके साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। एसएचओ शहर कोतवाली राकेश गुसाईं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें