अगर आप फ्लैट खरीदना चाहते हैं लेकिन बुकिंग के लिए पैसे नहीं हैं तो मन छोटा करने की जरूरत नहीं है।
अरनेस्ट मनी डिपाजिट यानी ईएमडी के रूप में कई बैंक फ्लैट की बुकिंग के लिए कर्ज दे रहे हैं। इसकी पहल पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने की है। ईएमडी के तहत बैंक कुछ माह का ब्याज पहले ही काट लेगा। अगर लाटरी में फ्लैट के लिए आपका नाम आता है तो बैंक से आपको ऋण मिल जाएगा।
पढ़ें, शिक्षा विभाग के आगे सीएम की हुई बोलती बंद
अगर आपका नाम लाटरी में नहीं निकलता है तो आपको बैंक की राशि लौटानी पड़ेगी। बदले में जितने दिन यह राशि आपके पास रहेगी उतने दिन का ब्याज काटकर बैंक शेष राशि आपको लौटा देगा।
पढ़ें, आज से शुरू होगी हेमकुंड साहिब यात्रा, लगेंगे बाबा के जयकारे
पंजाब नेशनल बैंक समेत कुछ निजी बैंक इस तरह की तैयारी कर रहे हैं। अलबत्ता अभी वह पूरा प्लान खोलने के लिए तैयार नहीं हैं। आईसीआईसीआई के रिलेशनशिप मैनेजर राजकुमार चौधरी के अनुसार फिलहाल इस तरह की योजना नहीं है। भविष्य में अगर कुछ होगा तो योजना को खोला जाएगा।