I
I- नहीं बढ़े अधिक दाम, ग्राहकों के लिए ऑफर की भरमार, फ्री गिफ्ट भी दिए जा रहेI
पंचोत्सव का त्योहार नजदीक आने के साथ बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इलेक्टॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल्स की दुकानें त्योहारी सीजन के रंग में सराबोर नजर आ रही है। ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है उत्पादों के दाम में अधिक इजाफा नहीं हुआ है। इस बार इलेक्टॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल्स सामान की वैरायटी की बड़ी रेंज के साथ ग्राहकों को आकर्षक ऑफर और फ्री गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं। व्यापारियों को इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर सेलाकुई, कालसी, साहिया, चकराता के बाजार सज चुके हैं। इलेक्ट्रिकल्स के बाजार में इस बार नए डिजाइन की रंग बिरंगी लाइट की लड़ियों की धूम है। पाइप लड़ी, राइस लड़ी, झरना लड़ी, इंडियन लड़ी, लेजर लड़ी में ग्राहकों को अच्छी छूट है। राइस लड़ी की कीमत पिछले वर्ष 22 रुपये थी तो इस वर्ष 30 रुपये में मिल है। रंग बिरंगी रोशनी बिखेरने वाले बल्ब की कीमत 70 रुपये से 100 रुपये तक है।
विभिन्न रंगों की झरना लड़ियों का सेट 400 रुपये से शुरू है। इंडियन लड़ियों की कीमत 140 रुपये से 200 के बीच है। रिमोट लड़ी की कीमत 250 रुपये है। लेजर लड़ियां 600 रुपये और फ्रेम लाइट की कीमत 500 रुपये से 1000 हजार रुपये तक है। लाइट पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है।
इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के दुकानों में भी इस बार आकर्षक ऑफर की भरमार है। फ्रिज, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, रसोई चिमनी, गीजर, इनवर्टर और आरओ में भारी छूट और साथ में फ्री गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं।
शुरूआती रेंज में सिंगल डोर फ्रीज 20 प्रतिशत की छूट में 11000 हजार रुपये, डबल डोर फ्रिज 20 प्रतिशत छूट लगाकर 23000 रुपये में उपलब्ध है। एलईडी टीवी में भी 20 प्रतिशत, वाशिंग में 32 प्रतिशत, रसोई चिमनी में 50 प्रतिशत, एसी में 40 प्रतिशत, गीजर में 20 से 40 प्रतिशत, इनवर्टर में 40 और आरओ में 40 प्रतिशत की छूट मिल रही है।
Iपंचोत्सव शुरू होने जा रहा है। इस दौरान घर का सामान खरीदना शुभ माना जाता है। खासकर इलेक्टॉनिक्स सामान की खरीदारी होती है। इस बार ग्राहकों को टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि पर भारी छूट और ऑफर मिल रहे हैं। इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद है। - सनिल ग्रोवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेताI
I
I
I
I
Iइलेक्ट्रिकल्स सामान के दामों में कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इस बार ग्राहकों के लिए भारतीय लड़ियों, फ्रेम लाइट, नाइट लाइट आदि की बड़ी रेंज मंगवाई गई है। सामान पर 25 फीसदी तक की छूट भी दी जा रही है। - नितिन बंसल, इलेक्ट्रिक सामान विक्रेताI