फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्योहारी सीजन में ट्रैफिक पुलिस की चुनौती, अस्थाई व्यवस्थाओं पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबाजारों के आसपास पार्किंग के लिए जगह चिह्नित करने में लगी पुलिस
विज्ञापन

I

I
I

Iहर साल दीपावली पर पुलिस तैयार कराती है अस्थाई पार्किंगI



त्योहारी सीजन शुरू होने से ट्रैफिक पुलिस की भी चुनौती शुरू हो गई है। ज्यादातर बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था न होने से सड़कों पर दबाव बढ़ जाएगा। इससे बचने के लिए अभी से ही अस्थाई व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। बाजारों के आसपास के स्थानों और मैदानों को अस्थाई पार्किंग के तौर पर चुना जा रहा है, ताकि खरीदारी के दिनों में सड़कों पर अत्यधिक दबाव न बढ़े।



दरअसल, पलटन बाजार, धामावाला बाजार, चकराता रोड, गांधी रोड और राजपुर रोड के बाजारों में दीवाली से पहले खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। इन बाजारों में कहीं भी पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। जो स्थाई पार्किंग हैं भी उनमें रोजाना आने जाने वाल लोगों के वाहनों का कब्जा रहता है। आसपास के कांप्लेक्स में वाहन खड़ा करने से भी लोग बचते हैं। इन सब कारणों से अनावश्यक जाम लगता है। इसके लिए हर साल दीपावली पर पुलिस अस्थाई पार्किंग तैयार कराती है। लेकिन, इस साल अभी से इनका चुनाव शुरू हो गया है।
विज्ञापन






Iपटेल पार्क के सामने खड़े होंगे दोपहिया वाहनI

पटेल पार्क के सामने पहले चौपहिया वाहनों की पार्किंग होती थी। कुछ समय पहले इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। सड़क किनारे अधिक भीड़ होने से घंटाघर के पास जाम लगता था। ऐसे में अब यातायात पुलिस इस जगह को दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाने जा रही है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन से बात की जा रही है।





Iरेंजर्स ग्राउंड में अस्थाई पार्किंगI

रेंजर्स ग्राउंड को पुलिस त्योहारी सीजन में अस्थाई पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल करेगी। हालांकि, यह जगह दीपावली के आसपास खरीदारी के सीजन में ही पार्किंग के लिए उपलब्ध हो सकेगी।



Iसड़क के किनारे ब्रिडकुल के जैसी व्यवस्था पर विचारI

कोरोना से पहले ब्रिडकुल ने राजपुर रोड के किनारे पेड पार्किंग की व्यवस्था की थी। इसके लिए वहां पर कर्मचारियों की तैनाती भी की गई थी। कोरोना काल में यह व्यवस्था ठप हो गई। अब जो वाहन यहां खड़े होते हैं वह सब अवैध रूप से होते हैं। ट्रैफिक पुलिस इस व्यवस्था के लिए भी स्थानीय प्रशासन से बात करेगी।
विज्ञापन




Iत्योहारी सीजन के लिए पुलिस विभिन्न स्तर पर तैयारी कर रही है। सड़कों पर जाम न लगे इसके लिए अभी से प्लानिंग की जा रही है। अत्यधिक भीड़ होने पर वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। इसके लिए टीम पूरा प्लान तैयार करने में जुट गई है।
I

I-सर्वेश पंवार, एसपी ट्रैफिकI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें