फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 15 नए डेंगू मरीजों के साथ आंकड़ा अब तक 771 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दून में शनिवार को डेंगू के 15 नए मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों के साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर अब तक 771 पहुंच चुकी है। 15 मरीजों में एक दून मेडिकल कालेज, दो सीएमआई, दो एसपीएस, चार कोरोनशन, दो महंत इन्दिरेश, दो कैलाश और दो मरीज सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हैं। यह मरीज दीपनगर, राजीव नगर,चंदर रोड, रायपुर, नेहरूग्राम,निगम रोड, गढ़ी कैंट, भगत सिंह कॉलोनी, रेसकोर्स, श्यामपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिले में अब तक मिले 771 डेंगू मरीजों में चकराता से पांच, डोईवाला से 20, रायपुर ब्लॉक से 676, सहसपुर से 34 और विकासनगर से सात मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें