फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मैडम प्लीज मेरे भाई को खाना खिला दो, तीन दिन से भूखा है

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार के मनाने पर नहीं माने अध्यक्ष और छात्र
विज्ञापन


पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में आमरण अनशन पर बैठे छात्र संघ अध्यक्ष प्रमेश रावत की हालत बिगड़ गई, भाई को निढाल देखे बहन रितिका रावत के आंसू निकलने लगे। भाई की हालत देख घबराई हुई रितिका ने जिलाधिकारी सोनिका को फोन कर कहा कि मैडम मेरे भाई को खाना खिला दो, तीन दिन से भूखा है। इस बीच अन्य छात्राएं भी फूट फूटकर रोने लगी, कुछ छात्राओं ने रितिका को ढांढस भी बंधाया। तहसीलदार ने छात्र संघ अध्यक्ष को मनाने का प्रयास किया, लेकिन बिना मांग पूरी हुए उन्होंने धरना समाप्त करने इन्कार कर दिया।



पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का धरना प्रदर्शन और तालाबंदी शनिवार को भी जारी रही। सुबह आठ बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. नरेंद्र राणा के नेतृत्व में आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की जांच के लिए पहुंची। 11:00 बजे तहसीलदार त्यूणी सुशीला कोठियाल और प्राचार्य डॉ. अंजना श्रीवास्तव छात्रों से वार्ता के लिए महाविद्यालय पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने आंदोलित छात्र-छात्राओं से तालाबंदी और आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध किया। करीब एक घंटे तक छात्रों के बीच बैठकर उन्हें समझाया बुझाया, लेकिन छात्र नहीं माने। आमरण अनशन पर बैठे छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य जोशी, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि मनोज चौहान और पूर्व विश्व विद्यालय प्रतिनिधि प्रमेश रावत का स्वास्थ्य बिगड़ने पर भावुक हुई छात्रा रितिका रावत ने दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी सोनिका को कॉल लगाई। रोते हुए डीएम से बोली कि मैडम प्लीज मेरे भाई (प्रमेश रावत) को खाना खिला दो, मेरा भाई तीन दिन से भूखा है। मेरी बात भी नहीं मान रहा है। बता दें कि कॉलेज में परास्नातक की कक्षाएं शुरू करने, छात्राओं के लिए छात्रावास, एनसीसी, कॉलेज को जाने वाली सड़क को पक्का करने की मांग को लेकर बीते बुधवार से कॉलेज में तालाबंदी की हुई है। धरना देने वालों में बॉबी, अभिषेक, सुमन, राधिका, रिद्धी, शीतल, कोमल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें