फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कंपकंपाई पहाड़ों की रानी मसूरी

Thu, 31 Oct 2013 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरूवार का दिन अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। कंपकंपी बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। देपहर में हुई बारिश से तापमान एकाएक नीचे गिर गया।
विज्ञापन


ठंड से ठंड से ठिठुरे बच्चे
आज दोपहर में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस भी नीचे पहुंच गया था। ठंड से स्कूली बच्चों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सैलानियों ने गरम कपड़ों की खरीद की। मालरोड पर लोग गरम कपड़े पहने सैर करते दिखाई दिए।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली थी।

अंधड़ के साथ बारिश शुरू
सुबह से ही सूर्यदेव गायब हो गए। दिन चढ़ने के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा। दोपहर लगभग एक बजे अंधड़ के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ-साथ ओले गिरे। जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आ गई। ठिठुरन बढ़ने से बाजार में चहल-पहल कम दिखाई दी। ठंड से स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। देश-विदेश से आए पर्यटक भी बारिश के बाद होटलों के कमरों में कैद हो गए। शाम के समय लोगों के बदन पर गरम कपड़े लदे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें