फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से पनप रहे इस वायरस ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता, सर्दियों में हल्के में न लें जुकाम

Tue, 26 Dec 2017 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
cold
सर्दी-जुकाम को इन दिनों हल्के में न लें। क्योंकि सर्दियों के बदले मिजाज ने विशेषज्ञों की चिंता भी बढ़ा दी है। इसका कारण तेजी से बढ़ रहा यह वायरस है।
विज्ञापन

2 of 8
कोहरा - फोटो : amar ujala/ file photo
घने कोहरे से लोगों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ गई हैं।  कोहरे में लिपटी धूप के कारण कफ, सांस की परेशानी, सीने में जकड़न, शरीर में दर्द, तेज माइग्रेन समेत बुखार से पीड़ित सैकड़ों मरीज जिला अस्पताल समेत निजी में डाक्टरों के चक्कर लगा रहे हैं। सर्दी के बदलते मिजाज को लेकर विशेषज्ञ भी चिंता जता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
डेमो - फोटो : डेमो
तापमान में कमी और वातावरण में नमी से इंफ्लूएंजा वायरस तेजी से पनप रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज तेजी से बढ़े हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. संदीप टंडन के मुताबिक ओपीडी मे औसतन 150 मरीज इन बीमारियों का इलाज कराने पहुंच रहे हैं।

4 of 8
डॉक्टर - फोटो : demo pic
वहीं न्यूरो सर्जन बताते हैं कि कुछ दिनों में ओपीडी पहुंचने वाले मरीज गंभीर सिरदर्द की शिकायत कर रहे हैं। इन मरीजों में ऐसे युवा भी शामिल हैं जो ठंड के इस मौसम में बगैर हेलमेट के तेजी से मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाने से माइग्रेन की गिरफ्त में आ चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
migraine
डाक्टरों का कहना है कि सिर को ठंड से बचाकर माइग्रेन या सिरदर्द की परेशानियों से बचा जा सकता है। फिजिशियन डा. संदीप टंडन की मानें तो मौसम में इस बदलाव का असर बुजुर्गों, बच्चों एवं महिलाओं पर अधिक दिखाई दे रहा है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी बीमारियों की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Winter
उन्होंने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने की सलाह दी है। कहा कि बच्चों के बीमार होने से उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
 
विज्ञापन

7 of 8
डॉक्टर - फोटो : डेमो
 बीमारियों से ऐसे करें बचाव : सुबह- शाम गर्म कपड़े जरूर पहनें, कोताही न बरतें।  ठंडी चीजें खाने से परहेज करें, गर्म नाश्ता-भोजन करें मोटरसाइकिल चलाते समय गर्दन, नाक ढककर रखें।
 
विज्ञापन

8 of 8
cold
बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने के साथ ही कान, गर्दन मफलर से ढकें। दमा रोगी कमरे की खिड़कियां खोलकर सोएं, ताकि कमरे में पर्याप्त आक्सीजन रहे। वायरल बुखार होने पर कुशल चिकित्सक को दिखाकर एंटीबायोटिक लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें