औली में सैफ गेम्स के बाद यहां होने वाली चार राष्ट्रीय और दो फिश रेस बर्फ की कमी के कारण पूर्व में रद्द हो चुकी हैं, जिसमें वर्ष 2012, 2013, 2015 और 2016 में फिश रेस और नेशनल गेम्स बर्फ की कमी के कारण रद्द हो चुके हैं।
उत्तराखंड की टीम पहुंची गुलमर्ग
खेलो इंडिया के तहत होने वाले शीतकालीन खेलों में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड की 23 सदस्यीय टीम जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 26 फरवरी से दो मार्च तक होगी। इस प्रतियोगिता में स्की एंड माउंटेनिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के सात सदस्य पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इसमें विवेक डिमरी, मयंक डिमरी, मेनका, शीतल, विमलेश पंवार, जबकि स्नो स्वीइंग में चार सदस्य ललित चौहान, अभिषेक भट्ट, आयुष और देवयानी शामिल हैं। अल्पाइन स्कीइंग की 15 सदस्य टीम में अनुज, हेमंत, अंकित, सौरभ, अमीषा, विकेश, शिवांचल, कुलदीप, जयदीप, सचिन, मेनका, नरेंद्र आदि शामिल हैं। उत्तराखंड के टीम मैनेजर जयंत रावत और कोच अजय भट्ट और डब्बल सिंह हैं।