फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के दिन भी हुए कम, तीन माह के जगह इस बार 45 दिन पड़ेगी सर्दी

Fri, 18 Jan 2019 02:02 PM IST
अलका त्यागी राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्र देव की नाराजगी फसलों पर भारी पड़ सकती है। दिसंबर में औसत बारिश भी नहीं हुई तो जनवरी में अभी तक सूखा पड़ा है। मौसम वैज्ञानिक का दावा है कि फरवरी से अधिकतम तापमान बढ़ने लगेगा और 31 जनवरी को ठंड से निजात मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन


सर्दियों की बारिश गेहूं के लिए बेहद जरूरी है। अभी तक हाड़ कंपाने वाली ठंड भी नहीं पड़ी है। अगर अधिक ठंड पड़ती है तो भी फसल को राहत रहती है। पाला न पड़ना गेहूं की फसल के लिए अभी राहत भरा है। दिसंबर में 13.2 और जनवरी में 28.7 मिली मीटर औसत बारिश होती है। दिसंबर 2018 में 0.8 मिली मीटर बारिश हुई, जबकि जनवरी में अभी तक बदरा नहीं बरसे हैं। 

बारिश का हाल

वर्ष   दिसंबर            जनवरी 
2011   00                24.4
2012   00                25.2
2013   10.2              41.2 
2014   40.1             112.4  
2015   00                32.8  
2016   11.2              00  
2017   2.8               60.4
2018   0.8                6.8

इस बार मौसम के पूर्वानुमान में सिर्फ 45 दिन ही ठंड पड़ने की बात थी। ठंड 31 जनवरी तक पड़ेगी। पहले ठंड तीन माह तक पड़ती थी। ठंड की समयावधि कम हो गई है। फरवरी से अधिकतम तापमान बढ़ने लगेगा। पाला न पड़ने के कारण गेहूं की फसल बची हुई है। 
- डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विश्वविद्यालय 
विज्ञापन

21 को बारिश और बर्फबारी की संभावना 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 जनवरी से मौसम फिर करवट बदलेगा और 21 जनवरी को बारिश या बर्फबारी की संभावना है।  बृहस्पतिवार सुबह से ही चटख धूप खिली हुई थी। धूप के कारण ठंड से राहत मिली। लोग दिन में छत पर धूप सेंकते नजर आए। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 13.8 और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें