फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी तक होगी विज्ञान की पहुंच

Fri, 12 Feb 2016 01:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया एक बड़ा माध्यम हो सकता है।
विज्ञापन


इससे न केवल आम आदमी तक विज्ञान की पहुंच होगी बल्कि युवाओं के लिए भी विज्ञान की प्रसिद्धी आसान होगी।

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में चल रही विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने यह बात कही।


झाझरा स्थित यूकॉस्ट में चल रही विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन ब्रेन स्टॉर्मिंग सेशन में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका पर बात हुई।

इस सत्र की अध्यक्षता विज्ञान लेखक देवेंद्र मेवाड़ी ने की। इस सत्र में बीजू नेगी, राजीव लोचन शाह, पी सुंदराजन तथा डॉ. वीर सिंह नेगी ने बतौर विशेषज्ञ अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि मीडिया को आधुनिक संचार माध्यमों के बेहतर उपयोग से विज्ञान संचारीकरण व जन सामान्य में वैज्ञानिक चेतना उत्पन्न करने के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

सत्र का संचालन डॉ. बृजमोहन शर्मा एवं डॉ. कीर्ति जोशी ने किया। कांग्रेस में 16 विषयों कृषि विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन एवं सूक्ष्म जैविकी, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान आदि पर तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर कुमाऊं  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचपी धामी, गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एएन पुरोहित, डॉ. विनय सिन्हा, प्रो. सिराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें