फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth: 36 साल बाद भी शादी का जोड़ा पहनकर दुल्हन की तरह हैं सजती, नव विवाहिताओं की भी खास तैयारी

Wed, 01 Nov 2023 02:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राजधानी देहरादून के पलटन बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान करवाचौथ की खरीदारी के लिए आईं महिलाओं  ने इस व्रत को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

विज्ञापन
करवाचौथ के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं। एवं सरस्वती देवी व उनके पति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के बाद नई दुल्हनों का पहला करवाचौथ तो खास होने वाला है ही वहीं, अन्य महिलाओं ने भी इसके लिए खास तैयारियां की हैं। इसके अलावा पति भी पत्नी की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगे। सरस्वती देवी पिछले 36 साल से शादी के जोड़े में करवाचौथ मना रही हैं। व

विज्ञापन


ह करवाचौथ पर दुल्हन की तरह सजती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। मंगलवार को पलटन बाजार में ऐसी कुछ महिलाएं करवाचौथ की खरीदारी के लिए आईं और अपने अनुभव साझा किए।

हर बार नया लगता है करवाचौथ
सरस्वती देवी और मदन गोपाल की शादी को छत्तीस साल पूरे हो गए है। मदनगोपाल ने बताया कि वह हर साल पत्नी को नया उपहार देते हैं। सरस्वती ने बताया कि उन्होंने शादी का जोड़ा संभालकर रखा है। करवाचौथ पर वह शादी का जोड़ा पहनकर ही पूजा करती हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

सुनील रखेंगे पत्नी के लिए व्रत

किरन और सुनील की शादी को एक साल हो गया है। पहले करवाचौथ पर सुनील भी पत्नी के लिए व्रत रखेंगे। इस व्रत के लिए दोनों काफी उत्साहित हैं।

मेरी शादी को 33 साल पूरे हो गए हैं। हर साल करवाचौथ का व्रत वह नई साड़ी पहनकर करती हैं। इसके लिए उनके पति हर साल नई साड़ी खरीद कर देते हैं। - सुषमा

शादी को सोलह साल हो गए हैं। पति हर साल एक नया उपहार देते हैं। पिछले साल उन्हें उपहार में ब्रेसलेट मिला था। - पूनम रावत

40 साल से करवाचौथ का व्रत कर रही हूं। शाम को गढ़वाली परिधान पहनकर पूजा करती हूं। हर साल करवाचौथ नया लगता है। - शांति बिष्ट

ये भी पढ़ें...सुसाइड नोट में दर्द:  बोर्डिंग स्कूल के बाथरूम में छात्रा ने लगाई फांसी, मां के बारे में लिखी आपत्तिजनक बातें

यह मेरा पहला करवाचौथ है। करवाचौथ पर मायके से आई सर्गी खाकर व्रत शुरू करूंगी। इस मौके पर पति उन्हें विशेष उपहार देंगे। - चारूल

पंजाबी रीति रिवाज के साथ पूजा करूंगी। पति निशांत भी इस व्रत को लेकर काफी उत्साहित हैं। - सिंपरित

मेरे पति हर ख्वाहिश पूरी करते हैं। पहले करवाचौथ पर शादी का लहंगा पहनकर पूजा करूंगी। - अरुणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें