पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े
- 19 सितंबर 2023- हरिद्वार क्षेत्र में सीतापुर फाटक के पास एक नर हाथी की ट्रेन से टकराकर मौत
- वर्ष 2021 में दो हाथियों ने ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाई
- 27 जुलाई 2020 को नकरौंदा में हाथी की मौत
- 21 नवंबर 2020 को हर्रावाला के पास रेलवे ट्रैक पर एक हाथी की मौत
- फरवरी 2018 में रायवाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत
- 19 अप्रैल 2017 में ज्वालापुर के पास दो हाथियों की ट्रेन से कट कर मौत
- 15 अक्तूबर 2016 को नंदा देवी एक्सप्रेस से रायवाला के वैदिक नगर के पास एक हाथी की मौत
- 20 मार्च 2018 को मादा हाथी की ट्रेन की टक्कर से मौत
- 2001 में ट्रेन ने चपेट में आने से चार हाथियों की मौत
- आठ मार्च 2021 को लच्छीवाला के पास शिशु हाथी की मौत
- 27 नवंबर 2021 को एक हाथी की मौत
ये भी पढ़ें....Uttarakhand Weather News: चार से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश भर में सूखी ठंड कर रही परेशान
हर तीसरे माह रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें ट्रेनों की स्पीड लिमिट से लेकर अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाती है। रेलवे ट्रैक पर वनकर्मियों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जाती है। - अजय सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, हरिद्वार