फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : जंगल में आग लगाते दो युवक धरे, डिप्टी रेंजर पर बेल्ट से किया वार, वन बीट अधिकारी की वर्दी फाड़ी 

Mon, 12 Apr 2021 11:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जंगल में आग लगाते दो युवकों को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के श्रीनगर में जंगल में आग लगाते सरणा (खिर्सू) के दो युवकों को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा। दोनों युवकों को वन विभाग ने नाप खेतों में आग लगाने का प्रयास करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। लेकिन इससे पूर्व वह दो स्थानों में आग लगा चुके थे। पकड़े जाने के दौरान पूछताछ करने पर आरोपियों ने डिफ्टी रेंजर पर बेल्ट से वार कर दिया और वन बीट अधिकारी की वर्दी फाड़ दी। दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। 

विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज अनिल भट्ट ने बताया कि शनिवार को सरणा निवासी  रविंद्र खत्री एवं हरेंद्र भंडारी ने पहले विद्या मंदिर खिर्सू के समीप आग लगाई। इसके बाद उन्होंने ग्वाड़ सिविल वन क्षेत्र में आग लगाई। डिफ्टी रेंजर मंगल सिंह और वन बीट अधिकारी कलम सिंह भंडारी ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई।

ग्वाड़ के बाद दोनों युवक स्कूटी से भाग निकले। उनका पीछा करते हुए दोनों वनकर्मी भी कोठगी पहुंच गए। जहां दोनों नाप खेतों में आग लगाने की तैयारी कर रहे थे। जब उनसे आग लगाने का कारण पूछा गया, तो आरोपियों ने डिफ्टी रेंजर पर बेल्ट से वार कर दिया और वन बीट अधिकारी की वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन


दोनों के पास से माचिस, बीड़ी का बंडल और लाइटर बरामद हुआ है। बाद में वन विभाग की टीम दोनों को कोतवाली ले आई। जहां डिफ्टी रेंजर मंगल सिंह ने दोनों युवकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, जंगल में आग लगाने, मारपीट और गाली-गलौच की शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपाीसी और वन अधिनियम में केस दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया गया है। 

 जंगल की आग पर पाया काबू

नगर क्षेत्र के पास रेवड़ी और क्वीसू गांव के जंगल में भड़की आग को बुझाने में वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार को लगी आग तेज हवा और चीड़ का जंगल होने के कारण तेजी से फैल रही थी। इसे देख कर्मियों ने आग को एक दिशा देकर देर रात तक बूझा लिया। अन्यथा आग गांव की बस्तियों तक पहुंच जाती। संवाद

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें