पति और पत्नी के बीच शुरू हुआ छोटा सा विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने जानलेवा कदम उठा दिया।
विज्ञापन
घटना 19 जून की रात्रि की है। लौंगा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का अपनी पत्नी राजेश्वरी देवी (47) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बड़ गया कि दोनों में लड़ाई हो गई।
इसके बाद पत्नी ने अपने को कमरे में बंद कर दिया और पति बाहर के कमरे में सो गया। सुबह जब वह उठा तो दरवाजा बंद मिला। उसने कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।