गांव के एक आदमी ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद उसने हलाला किया और फिर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। तलाक सुनते ही पत्नी थाने पहुंची और उसके सारे राज खोल दिए। पत्नी की ऐसी हरकते सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
ग्राम केलाखेड़ा वार्ड नंबर दो निवासी स्व. मुजफ्फर अली की पुत्री शमीम जहां शुक्रवार को थाने पहुंची। उसने बताया कि उसकी शादी सात जून-2004 को ग्राम डौंगपुरी निवासी मोहम्मद आसिफ के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही आसिफ दहेज की मांग करता रहा। जब मांग पूरी नहीं होती तब वह उसके साथ मारपीट करता था। दो अगस्त-2009 को उसने उसे तलाक दे दिया। उसने बताया कि कुछ समय बाद हलाला कर उससे फिर निकाह कर लिया।
कुछ दिन आसिफ सही रहा, उसके बाद फिर दहेज की मांग और मारपीट कर तलाक की धमकी देता रहा। 27 फरवरी 2017 की शाम उसने फिर तलाक दे दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस और अफसरों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
महिला का आरोप है कि आसिफ ने अब कोर्ट मैरिज से शादी करने का लालच दिया और उससे 50 हजार रुपये ले लिए, लेकिन अभी तक शादी नहीं की। अब उसका जीजा किसी और महिला से आसिफ की शादी कराना चाहता है।