फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के मोबाइल पर पत्नी ने लगाई रिकॉर्डिंग एप, सामने आया ऐसा सच कि सकते में आया परिवार

Fri, 29 Sep 2017 08:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मोबाइल में रिकॉर्डिंग एप लगाया
विज्ञापन
बेवफा पति का सच जानने के लिए पत्नी ने उसके मोबाइल में रिकॉर्डिंग एप लगाई तो ऐसा सच सामने आया, जिससे परिवार सकते में आ गया है।
विज्ञापन


रुड़की में एक महिला ने अपने पति का सच जानने के लिए उसके मोबाइल में रिकॉर्डिंग एप लगाया तो पता चला कि पति का उसकी देवरानी के साथ चक्कर चल रहा है।

इस बात से गुस्साई महिला अपनी देवरानी के घर पहुंची और उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद देवरानी ने पुलिस से इस मामले की शिकायत कर दी।
विज्ञापन

अवैध संबंध होने का आरोप लगाया और मारपीट शुरू कर दी

पति और देवरानी के बीच अवैध संबंध होने का शक था
भंगेडी गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह उसकी जेठानी उसके घर में आई।

उसने महिला पर अपने पति के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को कोतवाली में बुला लिया। 

कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि उसे उसके पति और देवरानी के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसलिए उसने अपने पति के मोबाइल पर रिकॉर्डिंग एप लगा दिया। जिसके बाद फोन में पति और देवरानी के बीच हुर्इ अश्लील बातें रिकॉर्ड हो गर्इ।

इस पर पुलिस ने महिला के पति को भी कोतवाली में तलब किया है। उपनिरीक्षक प्रदीप तोमर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें