फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajpur News: कुत्ता बना घर में कलेश की वजह, पति से झगड़े के बाद फंदे से लटकर पत्नी ने मौत को लगा लिया गले

Fri, 17 Feb 2023 03:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर

सार

पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा के अंतर्गत बल्ली निवासी सूरज सैनी एक बेसहारा कुत्ते के बच्चे को घर ले आया था। जांच-पड़ताल में पता चला है कुत्ते के बच्चे को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच रोज झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार देर रात गांव बन्नाखेड़ा  बल्ली निवासी सूरज की 21 वर्षीय पत्नी उर्मिला गले में फंदा लगाकर लटक गई। किसी  बात पर पति पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था।

विज्ञापन


घटना की सूचना 112 नंबर पर एक ग्रामीण ने दी। इसी सूचना पर बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने महिला के शव को नीचे उतार लिया था। पुलिस ने जांच पड़ताल  कर शव को कब्जे में लेकर शव को बाजपुर सीएचसी स्थित मोर्चरी में रख दिया।

मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा के अंतर्गत बल्ली निवासी सूरज सैनी एक बेसहारा कुत्ते के बच्चे को घर ले आया था। जांच-पड़ताल में पता चला है कुत्ते के बच्चे को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच रोज झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मृतका के पति से पूछताछ
बृहस्पतिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि 112 नंबर पर महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की सूचना पुलिस को मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला के मौत के कारणों की पुष्टि होगी। मृतका के पति सूरज को पूछताछ के लिए कोतवाली में  बैठाया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Mussoorie Landslide: सड़क धंस रही, भवनों में आई दरारें...निरीक्षण के लिए पहुंची वैज्ञानिकों की टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें