फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को इस तरह रंगे हाथ पकड़कर गुस्से से लाल हो गई पत्नी और फिर...

Tue, 06 Mar 2018 07:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
couple
विज्ञापन

पति को इस तरह रंगे हाथ पकड़कर पत्नी गुस्से से लाल हो गई और फिर...

विज्ञापन


पत्नी ने एक महिला के घर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान उसकी महिला के पति के साथ मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। मामला ज्वालापुर के सुभाषनगर क्षेत्र का है।

पेशे से राजमिस्त्री कुछ दिन पहले क्षेत्र के ही रहने वाले एक व्यक्ति के घर काम कर रहा था। इसी दौरान उस व्यक्ति की पत्नी राजमिस्त्री के संपर्क में आ गई। मोबाइल पर बातचीत कर रहे राजमिस्त्री को उसकी पत्नी ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच हुई मारपीट

पुलिस - फोटो : file photo
गुस्साई महिला सीधे उस व्यक्ति के घर जा पहुंची, जिसके यहां उसके पति ने दिहाड़ी मजदूरी की थी। महिला के हंगामा खड़ा करने पर घर के मालिक ने उसे समझाना चाहा, लेकिन जब महिला नहीं मानी तब दोनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

फिर दोनों पक्ष को कोतवाली लाया गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का अफेयर चल रहा है इसलिए वह समझाने के मकसद से महिला के घर गई थी लेकिन उसके पति ने मारपीट कर दी। इधर, महिला के पति ने मारपीट की बात को सिरे से खारिज किया। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें