फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पत्नी पर पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला पर पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में महिला के अन्य रिश्तेदार भी नामजद हैं।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि साजिद अहमद निवासी ब्रह्मपुरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साजिद का कहना है कि उनके छोटे भाई कासिम अहमद ने बीती 18 अप्रैल को होटल क्राउन रॉयल के कमरे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया कि उसका निकाह 19 नवंबर 2015 को छुटमलपुर सहारनपुर की रहने वाली आयशा से हुआ था। भाई सहारनपुर से आकर देहरादून में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसकी पत्नी आयशा लगातार उस पर पैसों का दबाव बनाती थी। अलग से मकान लेकर रहने का दबाव बनाया जाता था। साजिद ने बताया की उसने अपना मकान रहने के लिए भाई को दे दिया।


इसके बाद आयशा ने उस मकान को अपने नाम कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आयशा ने 14 अप्रैल 2023 को अपने भाइयों मुस्तकीम, मुरसलीन उर्फ पप्पू तसलीम व तनजीम को देहरादून मकान पर बुलाया और कासिम पर इस मकान व परिवार से अपना हिस्सा मांगने का दबाव बनाया। कासिम को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 18 अप्रैल को भाई कासिम ने होटल क्राउन रॉयल के कमरे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक आयशा व उसके भाइयों मुस्तकीम, मुरसलीन उर्फ पप्पू, तसलीम व तनजीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें