फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने मारी पुजारी को गोली, सस्पेंस बरकरार

Tue, 04 Apr 2017 06:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्जदारी के विवाद में हुई कहासुनी के दौरान पुजारी रामकुमार को किसने गोली मारी? इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। घटना के बाद दामाद का खुद थाने पहुंच जाना, गोली का खोखा लड़की के कमरे के गेट से मिलना और पिस्टल का अपर सचिव की कार से बरामद होने से पुलिस हत्याकांड में उलझ गई है। फिलहाल पुलिस पुजारी के दामाद, बेटे और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर वारदात की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


एसएसपी स्वीटी अग्रवाल का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द पता चल जाएगा कि पुजारी को किसने गोली मारी।

पुजारी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके दामाद पर कुछ लोगों का कर्जा है। वो बार-बार उनको आकर परेशान करते थे और दामाद से कर्जा दिलाने को कहते थे। सोमवार देर शाम भी कर्जा देने वाले उनके घर आए थे। इस पर उन्होंने दामाद को कर्जा चुकाने को कहा था। इसी से तैश में आकर उसने पिस्टल से गोली मारकर ससुर की हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन

अवधेश के कमरे चली गोली

 दूसरी ओर  दामाद ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके साले ने अपने पिता की हत्या कर दी है। पुलिस घटनास्थल पहुंची तो पुजारी की लड़की के कमरे के गेट से गोली का खोखा बरामद हुआ, जबकि पिस्टल अपर सचिव की गाड़ी से बरामद हुआ।

इस गाड़ी को पुजारी का बेटा चलाता है, इसी गाड़ी से पुजारी को गंभीर हालत में दून अस्पताल लाया गया था। एसपी क्राइम तृप्ति भट्ट ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गोली दामाद अवधेश के कमरे से चलाई गई। उसके कमरे के गेट से खोखा मिला है। फोरेंसिक टीम ने भी इसकी पुष्टि की है। अवधेश के कमरे की जाली भी टूटी पाई गई है। 

बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ पर पता चला है कि घर में काफी देर से झगड़ा, धक्कामुक्की, गाली-गलौच की आवाज आ रही थी। उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनाई देने की भी बात बताई है। बताया कि अंदर क्या हुआ, इसकी जानकारी पड़ोसियों को नहीं है। आसपास और मकान की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें