फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patwari Paper Leak: कौन है वो SH जिसे बार-बार फोन करता था संजीव चतुर्वेदी, कांटेक्ट लिस्ट पर जांच टीम की नजर

Mon, 16 Jan 2023 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में जांच टीम विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। अभी तक सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। लेकिन, माना जा रहा है कि इनके अलावा भी कई लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक मामले में सात आरोपियों के अलावा और भी राजदार हो सकते हैं। संजीव चतुर्वेदी की कांटेक्ट लिस्ट में एसएच नाम से सेव नंबर पर जांच टीम का फोकस है। इस पर संजीव ने छह से आठ जनवरी तक दर्जनों बार फोन किए हैं। यह उसका कोई पर्सनल कांटेक्ट है या फिर इस कांड से जुड़ा व्यक्ति, इसकी तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन


पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में जांच टीम विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। अभी तक सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। लेकिन, माना जा रहा है कि इनके अलावा भी कई लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। संजीव चतुर्वेदी की कांटेक्ट लिस्ट इस जांच में अहम साबित होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, उसकी कांटेक्ट लिस्ट में एसएच नाम से एक नंबर सेव है। इस पर चार दिनों के भीतर दर्जनों बार कॉल की गई है। यह कॉल उसने व्हाट्सएप पर की है।

इससे जाहिर है कि यह नंबर भी संदिग्ध है। हो सकता है कि वह भी इस गिरोह का ही कोई व्यक्ति हो। जहां तक एस अक्षर से शुरू हुए नामों की बात है तो पकड़े गए एक व्यक्ति का नाम भी एस से शुरू होता है। इनमे संजीव नाम का व्यक्ति है। अभी तक इस नाम की गुत्थी सुलझी नहीं है। इसे सुलझाने की जिम्मेदारी अब एसआईटी के ऊपर ही है
विज्ञापन


हाकम के गुर्गों से भी लिंक तलाश रही टीम
बता दें कि हरिद्वार जिला पहले से ही पेपर लीक और नकल माफिया का गढ़ रहा है। सबसे पहले हाकम सिंह के खिलाफ हरिद्वार जिले में ही मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से कई बार नकल के मामले में हरिद्वार का नाम आ चुका है। हाकम के कई गुर्गे भी हरिद्वार और इसके आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं। माना जा रहा है कि इस पेपर लीक का लिंक भी हाकम के गुर्गों से हो सकता है। लिहाजा, पुराने सभी मामलों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें