फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भी मौका मिलेगा हम सरकार से जवाब मांगेंगे : यशपाल आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेता प्रतिपक्ष ने कहा, राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ीसैंण। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, विपक्ष चाहता है कि बजट सत्र चले, लेकिन सरकार उसके सवालों से खुद को असहज महसूस कर रही है, यही वजह है कि वे इसे नहीं चलाना चाहती, हमें जब भी मौका मिलेगा हम सरकार से जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। स्कूलों में शिक्षक और अस्पतालों में चिकित्सक नहीं हैं। पिछले कई साल से जमीनों पर काबिज लोगों को सरकार हटाना चाहती है। विपक्ष सरकार से भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था सहित तमाम मुद्दों पर सवाल करना चाहता है, लेकिन सरकार सत्र चलाना नहीं चाहती। स्थिति यह है कि पंचम विधानसभा में अब तक मात्र नौ सत्र हुए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, विपक्ष चाहता है कि सत्र चले, इसे चलाने में उसका सरकार को पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें