अयोध्या से पूजित कलश के सेलाकुई पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। कलश को शिव मंदिर में स्थापित किया गया। स्वारना पुल से यात्रा के रूप में कलश को मंदिर लाया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष रमेश ढौढियाल, शेखर बंसल, अभियान प्रमुख संजय सहगल, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, डॉ. पंकज किशोर गौड़ मौजूद रहे।
Iकलश यात्रा का भव्य स्वागतI
बाजार में कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। हनुमतधाम विकासनगर से चलकर कलश यात्रा शाम करीब तीन बजे साहिया पहुंची। सनातन धर्म मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा के समीप कलश को स्थापित किया गया। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार अग्रवाल, जवाहर सिंह खन्ना, ग्राम प्रधान नीलम संवाई, प्रवीन चौहान आदि मौजूद रहे।
Iसनातन मंदिर में स्थापित किया कलशI
छावनी बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में कलश स्थापित किया गया। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। चुंगी बाजार से लेकर सनातन मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक तरीके से यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के सदस्य कुंदन सिंह चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष केशर सिंह चौहान, तीरथ कुकरेजा, विवेक अग्रवाल, अनिल चांदना, दीवान राणा आदि मौजूद रहे।