राजधानी दून में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे तीन विद्यालयों में सुविधाएं देने से स्मार्ट सिटी ने अपने हाथ खींचे तो छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी है।
दरअसल, राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खुड़बुड़ा इंटर कॉलेज और जूनियर हाई स्कूल खुड़बुड़ा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बिजली, इंटरनेट और स्मार्ट बोर्ड जैसी सुविधाएं दी जाती थी, लेकिन बीते दिनों स्मार्ट सिटी की ओर से इन सुविधाओं की जिम्मेदारी स्कूलों को सौंप दी। इसके बाद से इन विद्यालयों में कभी इंटरनेट नहीं चलता तो कभी स्मार्ट बोर्ड में तकनीकी खराबी आने के कारण उसका इस्तेमाल नहीं हो पाता। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रहती है। इस संबंध में शिक्षकों की ओर से कई बार विभाग को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की भी मांग की गई, लेकिन विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
I
I
I
I
Iपूरे दिन तैनात रहता था तकनीकी विशेषज्ञI
प्रोजेक्ट के तहत पहले विद्यालयों में पूरे दिन एक तकनीकी विशेषज्ञ तैनात रहता था। ऐसे में कुछ भी तकनीकी खराबी होने के कारण उसे कुछ ही देर में ठीक कर लिया जाता था, लेकिन अब पहले शिक्षक विभाग को पत्र लिखते हैं, इसके बाद विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर स्मार्ट क्लास में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है।
I
I
Iतीनों विद्यालयों में बिजली और इंटरनेट के बिलों का भुगतान विभाग की ओर से किया जा रहा है। रही बात स्मार्ट क्लास के रखरखाव की तो अभी फिलहाल स्मार्ट क्लास में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी की सूचना नहीं मिली है। अगर ऐसा होता है तो विभाग की ओर से उसे भी ठीक कराया जाएगा। ताकि, छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो।
I
I
I
I- प्रेम लाल भारती, उप शिक्षा अधिकारीI