फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्रामीणों ने किया जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, उनके अनुरूप किया जाए योजना का निर्माण
विज्ञापन


जल जीवन मिशन के तहत लोखंडी और लोहारी गांव के लिए स्वीकृत पेयजल योजना का निर्माण कार्य ग्रामीणों के अनुरूप न होने पर ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजेंद्र पाल का घेराव किया।
अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने सहायक अभियंता एएम कंसल को ग्रामीणों के अनुसार फिर से योजना का सर्वे कराने के निर्देश दिए। योजना के तहत असमोडा खड्ड से गांव के लिए करीब साढ़े सात किमी लंबी पेयजल योजना का निर्माण किया जाना है। जिससे दोनों गांव के करीब 150 परिवार लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


योजना के लिए करीब 2.41 करोड़ रुपये स्वीकृत है। जिसे लेकर अधिशासी अभियंता लोखंडी गांव पहुंचे थे। जहां उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चौहान, प्रधान नारायण सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह राणा, स्याणा कुंवरसिंह राणा ने कहा कि विभाग पुरानी योजना की मरम्मत करने की बात कर रहा है, जबकि ग्रामीण नए सिरे से योजना बनाने को कह रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि ग्रामीणों की मांग है कि पानी को खड्ड से लिफ्ट कर गांव तक पहुंचाया जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह की पानी की समस्या उत्पन्न न हो। आरोप लगाया कि 2.41 करोड़ के सापेक्ष 1.71 करोड़ की निविदाएं ही आमंत्रित की गई है। उन्होंने मांग के अनुरूप योजना का निर्माण न होने पर काम शुरू न होने देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें