फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशा करने और महिलाओं पर फब्तियां कसने के विरोध पर पूर्व सभासद पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपूर्व सभासद ने पुलिस को दी तहरीर, कहा- इंदिरा उद्यान मार्ग पर किशोर और युवा कर रहे नशाI
विज्ञापन


पछवादून गढ़वाल सभा के अध्यक्ष व पूर्व सभासद ने कोतवाली क्षेत्र में दुकानों और खोखों में बैठकर नशा कर रहे किशोर और युवकों को रोका तो उन पर हमला किया गया। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नशा करने और महिलाओं पर फब्तियां कसने से रोकने पर नशेड़ियों ने उनपर हमला कर दिया। पूर्व सभासद राजेंद्र बिंजोला ने बाजार चौकी पुलिस को तहरीर देकर नशे पर रोक लगाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में बताया कि नगर पालिका कार्यालय के ठीक सामने व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के आवास की चहारदीवारी के पास एक गली है। उसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 6 बजे से 7:30-8 बजे तक किशोर और युवा नशेड़ियों का जमवाड़ा लगा रहता है। बताया कि गली में बैठकर खुलेआम स्मैक, चरस, शराब आदि का नशा किया जाता है। गली से निकलने वाली युवतियों और महिलाओं पर नशेड़ी फब्तियां सकते हैं। उन्होंने कई बार इन लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि रविवार शाम कुछ नशेड़ी गली में हंगामा कर रहे थे। वे आती-जाती युवतियों और किशोरियों पर फब्तियां कस रहे थे। उन्होंने नशेड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन लोगों ने उल्टा उनपर ही हमला बोल दिया। वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर मौके से भागे। बताया कि अगर नशेड़ियों पर अंकुश नहीं लगाया जाता है तो बड़ी घटना घट सकती है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि इंदिरा उद्यान मार्ग के साथ ऐसे अन्य स्थानों को भी चिह्नित किया जा रहा है। क्षेत्र में नशे की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। नशे को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें