फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I-पुलिस के रोके जाने पर यूनियन कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा
I

I-भाकियू प्रतिनिधि मंडल कृषि मंत्री से करेगा मुलाकातI

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं को दिल्ली कूच करते व्यक्त पुलिस ने रोक लिया। पुलिस प्रशासन के रोके जाने पर यूनियन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को कृषि मंत्री से मुलाकात का आश्वासन देकर शांत कराया गया।

दरअसल, भाकियू जिलाध्यक्ष संदीप चौहान के नेतृत्व में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए यूनियन कार्यकर्ता जा रहे थे। जैसी ही पुलिस को भनक लगी तो यूनियन कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया। सूचना मिलते ही सदर सीओ व प्रेमनगर कोतवाल भी मौके पर पहुंचे। यूनियन कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन के बीच घंटों वार्ता के बाद कृषि मंत्री से 20 फरवरी को 11 लोगों का प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात कराने के आश्वासन पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तेवतिया, प्रदेश सचिव साहिल मलिक,प्रदेश मीडिया प्रभारी मेहरदीन अंसारी,तारिक हुसैन, जुनैद नगर, इरफान त्यागी, गुलफसा, मुस्तकीम, अभिषेक चौहान, गय्युर अली,फरीद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें