फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस को शिकायत की तो घर आकर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल और पुलिस को शिकायत की तो आरोपी देहरादून आकर शिकायतकर्ता को ही धमकी देने लगे। आरोप है कि कुछ लोग यहां आए और उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि मुक्ता गुलाटी निवासी भागीरथीपुरम, जाखन ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति ने कुछ जमीनें मथुरा में खरीदी हुई हैं। इन पर उनके परिवार का कब्जा है, लेकिन, तरुण राणा और कौशल राणा नाम के दो लोग इन जमीनों पर नजर रखते हैं। ऐसे में उनके पति ने दोनों की शिकायत मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल और एसएसपी मथुरा को की है। इस बीच गत 14 नवंबर को कौशल राणा और उसके साथी उनके घर आए और दरवाजा पीटने लगे। आरोप है कि दोनों ने मुक्ता को गालियां दीं और पति को जान से मारने की धमकी दी। एसओ भट्ट ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें