फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: अनिवार्य तबादले के बाद अब गंभीर बीमार शिक्षकों के होंगे तबादले, मिले 300 आवेदन

Mon, 18 Nov 2024 03:03 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

तबादला एक्ट के तहत अनिवार्य और अनुरोध के आधार पर तबादले किए जाते हैं। इसके बाद उन शिक्षकों के तबादले किए जाते हैं, जो एक्ट के दायरे में नहीं आते।
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग में धारा 27 के तहत शिक्षकों के तबादलों की तैयारी है। विभाग को तबादलों के लिए करीब 300 शिक्षकों के आवेदन मिले हैं। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान के मुताबिक, तबादलों के प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा। शासन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी इन पर निर्णय लेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट बना है। तबादला एक्ट के तहत अनिवार्य और अनुरोध के आधार पर तबादले किए जाते हैं। इसके बाद उन शिक्षकों के तबादले किए जाते हैं, जो एक्ट के दायरे में नहीं आते। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी धारा 27 के तहत होने वाले इन तबादलों पर निर्णय लेती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी फिरौती, परिवार के एक सदस्य को मारने की दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिक के सहायक अध्यापक से लेकर सहायक अध्यापक एलटी एवं प्रवक्ताओं के तबादलों के लिए विभाग को आवेदन मिले हैं। उधर, प्रदेश की शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने कहा, धारा 27 के तहत तबादलों के लिए सूची बनी है। जिसे शासन को भेजा जाएगा। शासन स्तर से इन तबादलों पर निर्णय लिया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें