एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बृहस्पतिवार रात को चौकी प्रभारियों के पेच टाइट किए। उन्होंने कहा कि जो बेहतर काम करेगा वही चार्ज पर रहेगा। चौकियों से फरियादी लौटने नहीं चाहिए। हर कीमत पर उनकी सुनवाई हो और उन्हें जो पुलिस से अपेक्षा हो उस पर वह खरी उतरे।
बैठक में सबसे पहले कहा कि चौकी आने वाली शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई करें। पीड़ित को किसी भी दशा में न्याय के लिये भटकना न पड़े। फरियादियों के साथ उन्होंने सरल व्यवहार रखने का भी निर्देश दिया। साथ ही चौकी क्षेत्रों में ट्रैफिक संचालन की जिम्मेदारी भी उन्होंने चौकी प्रभारी को सौंपी। कहा कि पीक आवर्स में वह खुद सड़क पर मौजूद रहकर यातायात का संचालन कराएं। उन्होंने नशा तस्करों पर भी लगाम लगाने के लिए फोकस करने के निर्देश दिए।