फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अचनाक बदला मौसम का मिजाज, छाया अंधेरा

Sat, 28 May 2016 04:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में बुधवार को दिन भर कुछ इस तरह उमड़ते-घुमड़ते रहे बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर बाद राजधानी देहरादून सहित राज्य के कई इलाकों में मौसम बदल गया। बादलों के छा जाने से भरी दोपहर में अंधेरा छा गया। इससे पहले शनिवार को सुबह से राजधानी देहरादून में चटख धूप खिली रही।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग में तेज हवा और बदलों की गर्जना के साथ अंधेरा छा गया, जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। उधर, रुद्रप्रयाग के जखोली में भारी ओलावृष्टी होने से फसले नष्ट हो गई।

मौसम विभाग ने पहले ही शनिवार से प्रदेश में इसका असर रहने का अनुमान जताया था। इसके तहत 30 मई को सबसे ज्यादा बारिश की संभावना है। प्रदेशवासियों को भारी गर्मी से ज्यादा दिन जूझना नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का आसर यूपी, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड पर रहेगा।
विज्ञापन


इसके तहत शनिवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी। रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद 30 मई को प्रदेश में अनेक स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश होगी। बारिश की वजह से तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

29 व 30 मई को सूबे में कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी भी आ सकती है। शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होगी। राजधानी में आसमान साफ रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें