फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से उत्तराखंड में पड़ेगा ठंड का प्रकोप

Wed, 09 Dec 2015 12:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादलों का साया मंडरा रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पहले ही 10 और 11 दिसंबर को प्रदेशभर में बारिश होने के आसार जताए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मंगलवार को प्रदेशभर में सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहे। कुछ देर को हल्की धूप ही निकल पाई।

इस वजह से ठंड भी बढ़ गई है। शाम तक बादल और हल्की हवाओं की वजह से तापमान 17.7 डिग्री तक गिर गया। दिन में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


राजधानी देहरादून में बादल छाए रहेंगे। सुबह को हल्की धुंध भी आ सकती है। इसके बाद 10 व 11 दिसंबर को प्रदेशभर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में बीते तीन दिनों से सर्दी का सितम जारी है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह चटख धूप खिली, पर शाम होते-होते नगर में बढ़ी गलन ने लोगों की हालात सर्दी से खराब कर दी। ठंड के चलते आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

खासकर मेहनतकश मजदूरों को काफी दिक्कत हो रही है। कंपनी बाग, गनहिल समेत कई पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की चहलकदमी भी कम होने लगी है। शाम ढलते ही पर्यटक स्थलों पर सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें