फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकराता-त्यूणी हाईवे पर बर्फ से अठखेलियां कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए रविवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे। छावनी बाजार में बर्फ पिघलने के चलते अधिकांश पर्यटकों ने चकराता-त्यूणी हाईवे पर पहुंच कर बर्फ का आनंद उठाया। दूसरी ओर ज्यादा पर्यटकों के आने से चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र में हुई बर्फबारी के बाद रविवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटकों ने चकराता का रुख किया। सुबह से ही पर्यटकों का चकराता आना शुरू हो गया था। पर्यटकों के आने से दोपहर 12 बजे बाद से ही चकराता कालसी मार्ग पर जाम लगने लगा था, जो शाम तक लगता रहा। सुबह से चकराता में चटक धूप खिली रही। इससे तापमान भी 14 डिग्री पहुंचा। लोगों को ठंड से भी कुछ राहत मिली। वहीं पर्यटकों ने चकराता-त्यूणी हाईवे पर पहुंच कर बर्फबारी का आनंद लिया, लेकिन छावनी बाजार में ज्यादा बर्फ न होने के चलते पर्यटक बाजार नही पहुंचे, जिससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर निराशा छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें