फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्हम ब्वॉयज स्कूल की दोहरी जीत

Mon, 05 Aug 2013 10:57 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वेल्हम ब्वॉयज स्कूल ने जीत के साथ सहोदय कॉम्पलेक्स इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में कसीगा स्कूल और एशियन स्कूल भी अपने मैच जीतने में सफल रहे। जबकि सीनियर वर्ग में हिम पाइनर जीत दर्ज कर अगले दौर में पहुंची।

स्कॉलर्स होम में सोमवार को जूनियर वर्ग का पहले मैच में वेल्हम ब्वॉयज स्कूल ने विल्सन इंटरनेशनल स्कूल सिद्घोवाला को 5-0 की करारी शिकस्त दी।

वेल्हम ब्वॉयज स्कूल के लिए विक्रम व हार्दिक ने 2-2 और विजय प्रकाश ने एक गोल किया। दूसरे मैच में संयम के एकमात्र गोल की मदद से कसीगा स्कूल ने जसवंत मॉडर्न स्कूल को 1-0 की शिकस्त दी।
विज्ञापन


तीसरे मैच में एशियन स्कूल ने दून हिल एकेडमी डोईवाला को 4-0 से हराया। एशियन स्कूल के शिव ने 2, एवी काशी व मनीष ने एक-एक गोल दागा।

सीनियर वर्ग के पहले मैच में वेल्हम ब्वॉयज स्कूल ने कसीगा स्कूल को 3-0 से शिकस्त दी। गौरव ने 2 और एस सिद्दकी ने एक गोल किया। दिन का अंतिम मैच में हिम पाइनर प्रेमनगर ने विल्सन इंटरनेशनल स्कूल सिद्घोवाला को 4-1 के अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन


हिम पाइनर के अनुज ने 2, आशीष व राहुल ने एक-एक गोल किया। विल्सन इंटरनेशनल स्कूल के सुमित एक गोल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें