फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब सीरीज ने बदल दी फिल्म इंडस्ट्री की तस्वीर

विज्ञापन
देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में छात्र छात्राओं के सवालों का जवाब देते फिल्म अभिनेता ?
विज्ञापन
देहरादून। वेब सीरीज ने पिछले कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री की तस्वीर बदल दी है। इसमें फिल्म मेकर्स के पास काम करने की पूरी छूट है। आज बड़े-बड़े स्टार भी वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। दर्शक भी इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। पांचवें देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए दून पहुंचे फिल्म अभिनेता व मॉडल डिनो मोरिया ने तुलाज इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं से रुबरू होते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

शनिवार को फेस्टिवल के दूसरे दिन डिनो मोरिया, रंजीत, कंवलजीत सिंह, दिलीप सेन, विवेक वासवानी और यशपाल शर्मा ने छात्रों संग संवाद किया। छात्रों ने उनसे फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई सवाल भी पूछे। उन्होंने अपनी नई फिल्म हेलमेट के संबंध में भी जानकारी दी। लगान, गंगाजल समेत कई फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि बालीवुड में कंटेट पर काफी अच्छा काम हो रहा है। इससे दर्शकों को बेहतर और स्तरीय सिनेमा देखने को मिल रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख खलनायकों में शामिल रंजीत ने कहा कि आज का कलाकार ज्यादा प्रोफेशनल है। वह अपने काम से बेहतर ढंग से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि आज कलाकार बहुत ज्यादा मेकअप करते हैं, जिससे कई बार बनावटीपन दिखता है।
विज्ञापन

अभिनेता कंवलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी के कई साल देहरादून में गुजारे हैं। उन्होंने मसूरी के सेंट जॉर्जेस कॉलेज में पढ़ाई और दून में गुजारे समय की यादें साझा कीं। फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन दिल विल प्यार व्यार, माई लाइफ स्टोरी, एगरोफोबिया, नाइटमेयर, रन वे और डार्क वुड समेत कई अन्य फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। इस अवसर पर तुलाज ग्रुप के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन, संगीता जैन, रौनक जैन, राघव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें