फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे कुछ दिनों तक रहेगी तेज धूप, कब से मिलेगी राहत जानिए

Mon, 12 Jun 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
summer
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिन प्रदेश के मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ने की अनुमान जताया है। हालांकि 19 जून से प्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेशभर में ज्यादातर जगहों पर सोमवार 12 जून को मौसम शुष्क रहा। राजधानी में भी सुबह से तेज धूप खिलने की वजह से दिन के तापमान में सीधे पांच डिग्री का उछाल दर्ज किया गया।

रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री था जो कि सोमवार को बढ़कर 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल आने वाले समय में प्रदेशभर में दो से तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 जून कहां होगी बारिश जानिए

- फोटो : amar ujala
तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश का असर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 19 जून से प्रदेश में बारिश बढ़ने लगेगी। इसके बाद 21 या 22 जून को मानसून आने की संभावना है।

प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में आसमान साफ रहेगा। दोपहर बाद आंशिक बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें