फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 48 घंटे बढ़ाएंगे मुसीबत, मौसम विभाग ने जारी किया भारी ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट

Tue, 16 Apr 2019 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आंधी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मंगलवार को भारी ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। इस बाबत मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी डीएम को एडवाइजरी जारी करते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने समेत अन्य सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद से अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी मात्रा में ओले गिरने और 70 से 80 किमी/घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी की है। सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के सभी विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट रहने, आपदा या दुर्घटना की सूचना तुरंत उपलब्ध कराने, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण रखने, मोटर मार्ग बंद होने पर उसे तुरंत खुलवाने, सभी थाना-चौकियों व राजस्व अधिकारियों को अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए हैं।
 
वहीं सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को फोन ऑन रखने, अधिकारियों के वाहनों में टॉर्च, बरसाती समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं व उपकरण रखने के निर्देश दिए हैं। भारी बरसात या असामान्य मौसम की चेतावनी जारी पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें